- आवेदक का आवक्ष फोटो (1 MB)
- आवेदक के हस्ताक्षर का फोटो (1 MB)
- आवेदक का आधार नम्बर
- एक सक्रिय मोबाइल
- आवेदक का अथवा उसके माता या पिता का बैंक विवरण
- एक अतिरिक्त मोबाइल नंबर
नहीं, मुख्यतः एक बार ही आवेदन करना होता है। भविष्य में केवल संशोधन की आवश्यकता होती है।
प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान की अधिकृत वेब पोर्टल पर किया जा सकता है।
अंतिम तिथि हर वर्ष अलग हो सकती है। कृपया पोर्टल पर प्रकाशित नवीनतम सूचना देखें।
हाँ, यह आवेदन पूर्णतः निःशुल्क है।
- संस्कृत प्रतिभा खोज के वेब पोर्टल पर जाकर निर्धारित तिथि के भीतर पंजीकरण एवं आवेदन करना होता है।
- प्रतियोगिता की तैयारी करनी होती है।
जी हाँ। आवेदन के पूर्व विद्यार्थी को पंजीकरण, आवेदन के सत्यापन तथा सूचना के लिए मोबाइल पर OTP भेजा जाता है। पोर्टल पर OTP भरने के बाद आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो सकती है।
प्रत्येक आवेदक विद्यार्थी के लिए अलग-अलग पंजीकरण संख्या जारी होती है। इस पंजीकरण संख्या का उपयोग प्रतियोगिता में भाग लेने, प्रतियोगिता का परिणाम जानने तथा पुरस्कार के भुगतान की स्थिति आदि जानने में किया जा सकता है।
हाँ, जिनकी कक्षा या विषय में संस्कृत नहीं है, वे भी आवेदन कर सकते हैं।
नहीं। किसी भी प्रतियोगिता के लिए केवल एक बार आवेदन किया जाता है। संस्कृत प्रतिभा खोज में जनपद, मण्डल अथवा राज्य स्तर के लिए पृथक-पृथक आवेदन नहीं किए जाते हैं।
प्रतिभागी अपनी इच्छित प्रतियोगिता के लिए आवेदन करता है और वह प्रतियोगिता जिस-जिस स्तर पर आयोजित होती है, पात्रता एवं चयन के अनुसार प्रतिभागी उस स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेता है।
जनपद स्तर पर विजयी प्रतिभागियों के आवेदन स्वतः मण्डल स्तर के लिए तथा मण्डल स्तर पर विजयी प्रतिभागियों के आवेदन स्वतः राज्य स्तर के लिए अग्रसारित (Transfer) कर दिए जाते हैं। अतः अगले स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होती।
संस्कृत प्रतिभा खोज पोर्टल पर केवल प्रतिभागी, उसकी माता अथवा पिता के बैंक खाते का विवरण ही स्वीकार किया जाता है। यदि आवेदन पत्र में दर्ज नाम और बैंक खाते में दर्ज खाताधारक के नाम की वर्तनी (Spelling) में अंतर होता है, तो त्रुटि (Error) का संदेश प्रदर्शित हो सकता है।
अतः यह सुनिश्चित करें कि खाताधारक का नाम आवेदन पत्र में दर्ज प्रतिभागी, माता अथवा पिता के नाम से अक्षरशः (Exactly) मेल खाता हो तथा बैंक अभिलेखों के अनुरूप भरा गया हो।
यदि सभी विवरण सही होने के बाद भी समस्या बनी रहे, तो संबंधित जनपद/मण्डल संयोजक अथवा तकनीकी सहायता नं. से संपर्क करें।
प्रतियोगिता के लिए छात्रों की कक्षा को 2 वर्ग में बांटा गया है—
(क) कक्षा 6 से 12 तक का वर्ग
(ख) स्नातक और परास्नातक का वर्ग
कक्षा 6 से 12 तक के छात्र 7 प्रतियोगिताओं में से किसी एक प्रतियोगिता में तथा स्नातक और परास्नातक के छात्र 3 प्रतियोगिताओं में से किसी एक प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
नोट: आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि एवं आवश्यक विवरण प्रत्येक वर्ष की अधिसूचना के अनुसार परिवर्तित हो सकते हैं।
कृपया पोर्टल पर प्रकाशित नवीनतम सूचना अवश्य देखें।