आवेदन करें प्रिन्ट करें
Technical Support
+91 7268079785
upsanskritpratibhakhoj@gmail.com

🎙️ संस्कृत भाषण प्रतियोगिता

संस्कृत भाषा में अभिव्यक्ति, विषयज्ञान, भाषा-शुद्धता और प्रभावी प्रस्तुति को प्रोत्साहित करने हेतु राज्यस्तरीय प्रतियोगिता।

पात्रता

स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा समकक्ष पाठ्यक्रम

स्तर

राज्य स्तर पर आयोजित

अर्हता परीक्षा

प्रतिभाग हेतु अनिवार्य

अवधि

अधिकतम 03 मिनट

प्रतियोगिता का स्तर एवं पात्रता

  • संस्कृत भाषण प्रतियोगिता स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा समकक्ष स्तर के किसी भी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए राज्य स्तर पर आयोजित होगी।
  • इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।

मूल्यांकन

संस्कृत भाषण प्रतियोगिता के मूल्यांकन में निम्नलिखित आधारों पर कुल 100 अंक प्रदान किए जाएंगे—

मूल्यांकन मापदण्ड अंक
विषयवस्तु 50
भाषा-शुद्धता 30
प्रस्तुति 20
कुल अंक 100

भाषण की अवधि

  • प्रत्येक प्रतिभागी को भाषण प्रस्तुत करने हेतु अधिकतम 03 मिनट का समय दिया जाएगा।

विषय निर्धारण

  • संस्कृत भाषण प्रतियोगिता का विषय प्रतिवर्ष पृथक् रूप से निर्धारित किया जाएगा।
  • वर्ष 2026 हेतु निर्धारित विषय नीचे दिया गया है।
“भारतीयज्ञानपरम्परायाः पुनरुत्थाने संस्कृतस्य भूमिका”

प्रस्तुति संबंधी नियम

  • प्रतिभागी को भाषण कंठस्थ रूप से प्रस्तुत करना होगा।
  • भाषण के समय किसी भी प्रकार की लिखित सामग्री, नोट्स, पुस्तक, मोबाइल अथवा अन्य सहायक सामग्री देखकर भाषण देना अनुमन्य नहीं होगा।
महत्वपूर्ण सूचना: प्रतिभागियों को विषय की पूर्ण तैयारी, शुद्ध संस्कृत उच्चारण और आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहिए।