आवेदन करें प्रिन्ट करें
Technical Support
+91 7268079785
upsanskritpratibhakhoj@gmail.com

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ

(भाषा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के अधीन)

नया हैदराबाद, लखनऊ - 226007

वेबपोर्टलः https://upsanskritpratibhakhoj.com/
महत्वपूर्ण तिथि (पंजीकरण, आवेदन, अर्हता परीक्षा तथा प्रतियोगिता)
कार्यक्रम तिथि
पंजीकरण एवं आवेदन 10 जुलाई – 15 अगस्त 2026
जनपद प्रतियोगिता 24 अगस्त – 03 सितम्बर 2026
मण्डल स्तर तथा कंठस्थपाठ प्रतियोगिताओं हेतु अर्हता परीक्षा 10 सितम्बर – 19 सितम्बर 2026
मण्डल प्रतियोगिता 20 सितम्बर – 30 सितम्बर 2026
राज्यस्तरीय अर्हता परीक्षा (प्रथम चक्र)
(कंठस्थपाठ प्रतियोगिताओं हेतु)
05 अक्टूबर – 10 अक्टूबर 2026
राज्यस्तरीय अर्हता परीक्षा (द्वितीय चक्र)
(संस्कृत भाषण एवं श्रुतलेखन)
11 अक्टूबर – 14 अक्टूबर 2026
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता (प्रथम चरण)
कंठस्थपाठ एवं श्लोकान्त्याक्षरी केंद्रित
25 अक्टूबर – 27 अक्टूबर 2026
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता (द्वितीय चरण)
संस्कृत सामान्य ज्ञान (बाल एवं युवा वर्ग), संस्कृत भाषण, श्रुतलेखन तथा संस्कृत गीत
22 नवम्बर – 24 नवम्बर 2026
आवेदन कैसे करें
ऑनलाइन आवेदन हेतु वेबपोर्टल के “आवेदन” मेनू का उपयोग करें।
पूर्व वर्ष के प्रतिभागी अपनी आवेदन संख्या अथवा आधार संख्या के माध्यम से पूर्व विवरण अद्यतन कर पुनः आवेदन कर सकते हैं।
विस्तृत आवेदन प्रक्रिया, PDF मार्गदर्शिका एवं Video Tutorial वेबसाइट के “आवेदन कैसे करें” अनुभाग में उपलब्ध है।
प्रतिभागी स्वयं, विद्यालय, संयोजक अथवा अभिभावक की सहायता से आवेदन कर सकते हैं।
प्रतिभागियों हेतु आवश्यक निर्देश
आवेदन करते समय मोबाइल नंबर एवं बैंक विवरण सही भरें।
प्रतियोगिता संबंधी सूचना वेबपोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाएगी।
प्रतिभागियों को समय-समय पर वेबपोर्टल देखते रहना होगा।
अध्ययन सामग्री : डाउनलोड करें
प्रतिभागियों की संख्या
किसी एक प्रतियोगिता में एक विद्यालय / महाविद्यालय / विश्वविद्यालय से अधिकतम 4 छात्र प्रतिभाग कर सकेंगे।
एक छात्र 01 प्रतियोगिता में ही पंजीकरण कर सकेगा।
प्रतियोगिता संरचना
क्रम सं. प्रतिभागियों की अर्हता संस्कृत प्रतियोगिताओं का नाम
1 कक्षा 6 से 12 तक का छात्र/ छात्राएँ 1. संस्कृत गीत प्रतियोगिता
2. संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बाल वर्ग)
3. श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता
4. अष्टाध्यायी कंठस्थपाठ प्रतियोगिता
5. अमरकोश कंठस्थपाठ प्रतियोगिता
6. लघुसिद्धान्तकौमुदी कंठस्थपाठ प्रतियोगिता
7. तर्कसंग्रह कंठस्थपाठ प्रतियोगिता
2 स्नातक तथा स्नातकोत्तर कक्षा का छात्र/ छात्राएँ 8. संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (युवा वर्ग)
9. संस्कृत भाषण प्रतियोगिता
10. श्रुतलेखन प्रतियोगिता
नोट- क्रम संख्या 3 से 10 तक पर अंकित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु प्रतिभागी को प्रतियोगिता से पूर्व अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
1 - जनपदस्तरीय प्रतियोगिता

संस्कृत गीत प्रतियोगिता

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बाल वर्ग)

2 - मंडलस्तरीय प्रतियोगिता

संस्कृत गीत प्रतियोगिता

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (बाल वर्ग)

श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता

संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (युवा वर्ग)

मंडल की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अर्हता

(क) जनपद में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता।

(ख) श्लोकान्त्याक्षरी तथा संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता (युवा वर्ग) की अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागी।

मंडलस्तरीय ऑनलाइन अर्हता परीक्षा की तिथि एवं लिंक

वेबपोर्टल के नोटिस बोर्ड पर सूचना दी जाएगी।

3 - राज्यस्तरीय प्रतियोगित

उपर्युक्त प्रतियोगिता संरचना के अनुसार सभी 10 प्रतियोगितायें आयोजित होगी।

प्रतियोगिता केंद्र

उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा निर्धारित स्थल लखनऊ में।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए अर्हता

मंडल में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता तथा अष्टाध्यायी कंठस्थपाठ, अमरकोश कंठस्थपाठ, लघुसिद्धान्तकौमुदी कंठस्थपाठ, तर्कसंग्रह कंठस्थपाठ, संस्कृत भाषण तथा श्रुतलेखन की ऑनलाइन अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण प्रतिभागी।

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता हेतु अर्हता परीक्षा की तिथि एवं लिंक

वेबपोर्टल के नोटिस बोर्ड पर सूचना दी जाएगी।

प्रतियोगिता नियम, अध्ययन सामग्री एवं परिणाम
प्रतियोगिता नियम एवं अध्ययन सामग्री प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए वेबसाइट पर विस्तृत विवरण उपलब्ध है।
ऑनलाइन अर्हता प्रतियोगिता पैटर्न सभी जूम / मीट पर आयोजित होगी।
परिणाम घोषणा जनपद, मंडल तथा राज्यस्तरीय प्रतियोगिता स्थल पर प्रतियोगिता के अन्त में। अर्हता प्रतियोगिता का परिणाम https://upsanskritpratibhakhoj.com पर भी पोस्ट किए जाएंगे।
पुरस्कार तथा यात्रा व्यय वितरण चयनित प्रतिभागी अथवा उनके माता पिता के बैंक खाते में अन्तरित की जाएगी।
पुरस्कारों का विवरण

जनपदस्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतियोगिता हेतु पुरस्कार राशि

प्रथम द्वितीय तृतीय सान्त्वना (कुल 3)
₹1000 ₹800 ₹700 ₹500

मण्डलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतियोगिता हेतु पुरस्कार राशि

प्रथम द्वितीय तृतीय
₹3000 ₹2000 ₹1000

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रतियोगिता हेतु पुरस्कार राशि

प्रथम द्वितीय तृतीय सान्त्वना (कुल 3)
₹11,000 ₹7,000 ₹5,000 ₹3,000
नोट- 1. इसके साथ प्रत्येक प्रतिभागी को प्रतिभागिता का प्रमाण पत्र / योग्यता प्रमाण पत्र + मंडल तथा राज्य की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु भोजन, आवास, मार्गव्यय राज्यस्तर पर स्मृतिचिह्न दिया जाएगा।

2. संस्कृत प्रतिभा खोज की राज्यस्तरीय अष्टाध्यायी, अमरकोश, लघुसिद्धान्तकौमुदी, तर्कसंग्रह तथा श्लोकान्त्याक्षरी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर्ता प्रतिभागियों के अतिरिक्त अंक वरीयता क्रम में प्रत्येक प्रतियोगिता के 20-20 छात्रों को ₹1000/- तक की अध्ययन सामग्री तथा ₹4000/- पुरस्कार राशि दी जाएगी। अवशिष्ट सभी प्रतिभागियों को पांच दिवसीय आवासीय विशिष्ट प्रतिभा संवर्धन कार्यशाला में नि:शुल्क प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
सम्पर्क
उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम्
संस्कृत भवनम्, रायबिहारी लाल मार्ग, न्यू हैदराबाद, लखनऊ – 226007
संयोजक से सम्पर्क करें : https://upsanskritpratibhakhoj.com/ContactUs.aspx