आवेदन करें प्रिन्ट करें
Technical Support
+91 7268079785
upsanskritpratibhakhoj@gmail.com

प्रतियोगिता से सम्बन्धित प्रश्न

संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर

संस्कृत प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभागियों को संस्कृत भाषा, साहित्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा के अध्ययन का अवसर प्राप्त होता है तथा उनके ज्ञान, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का विकास होता है।
  • सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किया जाता है।
  • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को योग्यता प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं।
  • श्लोकान्त्याक्षरी एवं कंठस्थपाठ प्रतियोगिता के राज्यस्तरीय प्रतिभागियों को संस्कृत अध्ययन प्रोत्साहनवृत्ति हेतु चयन का अवसर प्राप्त होता है।
  • मण्डल एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को नियमानुसार यात्रा व्यय प्रदान किया जाता है।
  • मण्डल स्तर पर भोजन तथा राज्य स्तर पर भोजन एवं आवास की निःशुल्क व्यवस्था की जाती है।
  • प्रतिभागियों को संस्कृत के अन्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं विद्वानों से परिचय एवं संवाद का अवसर प्राप्त होता है।
  • प्रतियोगिता की तैयारी के माध्यम से संस्कृत विषय के गहन अध्ययन हेतु प्रेरणा मिलती है।
नोट: प्रतियोगिताओं की संख्या, नियम एवं स्वरूप समय-समय पर परिवर्तित हो सकते हैं। कृपया संबंधित वर्ष की अधिसूचना एवं नियमावली अवश्य देखें।