आवेदन करें प्रिन्ट करें
Technical Support
+91 7268079785
upsanskritpratibhakhoj@gmail.com

हमसे जुड़िये

संस्कृत प्रतिभा खोज उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ द्वारा संचालित एक व्यापक शैक्षणिक योजना है, जिसके माध्यम से कक्षा 6 से स्नातकोत्तर स्तर तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य संस्कृत की विविध विधाओं में प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के सभी प्रकार के विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत किसी भी विषय के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।

इस योजना का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं, बल्कि संस्कृत भाषा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि, आत्मविश्वास, संवाद क्षमता, शास्त्रीय अध्ययन, कंठस्थ परम्परा तथा भारतीय ज्ञान परम्परा के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

संस्कृत प्रतिभा खोज के सफल संचालन हेतु प्रदेश भर में संस्कृत सेवाभावी शिक्षक, प्राध्यापक, विद्यालय, आयोजक, निर्णायक, संयोजक, शोधार्थी एवं संस्कृत प्रेमियों का सहयोग प्राप्त किया जाता है। यदि आप भी संस्कृत के प्रचार-प्रसार, प्रतियोगिता संचालन, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन अथवा इस योजना से किसी भी रूप में जुड़कर योगदान देना चाहते हैं, तो कृपया नीचे दिए गए विवरण के साथ अपना पंजीकरण करें।

आपका विवरण प्राप्त होने के उपरांत आपको संस्कृत प्रतिभा खोज से संबंधित प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण, बैठकों, गतिविधियों एवं अन्य शैक्षणिक आयोजनों की सूचना उपलब्ध कराई जा सकेगी तथा आवश्यकता अनुसार आपसे सक्रिय सहयोग भी प्राप्त किया जा सकेगा।