📚 संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
बाल वर्ग एवं युवा वर्ग के प्रतिभागियों हेतु संस्कृत भाषा, विषय एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित
त्रिस्तरीय प्रतियोगिता।
बाल वर्ग
कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी
युवा वर्ग
स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा समकक्ष पाठ्यक्रम
उत्तर समय
प्रत्येक प्रश्न हेतु 30 सेकंड
अंक
प्रत्येक सही उत्तर हेतु 2 अंक
प्रतियोगिता के स्तर एवं पात्रता
- संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता दो वर्गों— बाल वर्ग एवं युवा वर्ग— में आयोजित की जाएगी।
- बाल वर्ग की प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए जनपद, मण्डल तथा राज्य स्तर पर आयोजित होगी।
- युवा वर्ग की यह प्रतियोगिता स्नातक, स्नातकोत्तर अथवा समकक्ष स्तर के किसी भी मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए केवल मण्डल तथा राज्य स्तर पर आयोजित होगी।
- मण्डल स्तर की युवा वर्ग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए निर्धारित अर्हता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिता का आयोजन स्तर
संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन निम्न तीन स्तरों पर किया जाएगा—
2
मण्डल स्तर
द्वितीय स्तर
प्रतिभागियों की बैठने की व्यवस्था
- प्रतियोगिता के दौरान सभी प्रतिभागी कतारबद्ध अथवा गोलाकार व्यवस्था में बैठेंगे, जिसका निर्धारण आयोजक/निर्णायक द्वारा किया जाएगा।
प्रतियोगिता राउंड
- प्रतियोगिता का संचालन तब तक किया जाएगा जब तक प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा जहाँ लागू हो सान्त्वना स्थान निर्धारित न हो जाएँ।
प्रश्नों का स्वरूप
(क) जनपद एवं राज्य स्तर
- प्रत्येक प्रतिभागी से संस्कृत भाषा, विषय तथा सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित एक-एक प्रश्न पूछा जाएगा।
- उत्तर देने के लिए प्रतिभागी को 30 सेकंड का समय दिया जाएगा।
- यदि प्रतिभागी निर्धारित समय में उत्तर नहीं दे पाता है, तो वही प्रश्न अगले प्रतिभागी को स्थानांतरित किया जा सकता है।
(ख) मण्डल स्तर
- संस्कृत सामान्य ज्ञान (युवा वर्ग) में संस्कृत सामान्य ज्ञान पूछे जायेंगें, जबकि (बाल वर्ग) की मंडलस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों से संस्कृत गद्य वाचन कराया जाएगा।
संस्कृत गद्य वाचन का नियम
वाचन शैली 40
शुद्धोच्चारण 30
भावानुकूलता 15
प्रभावोत्पादकता 15
नियम
-
संस्कृत गद्य वाचन के मूल्यांकन में वाचन शैली 40 अंक, शुद्धोच्चारण 30 अंक,
भावानुकूलता 15 अंक तथा प्रभावोत्पादकता 15 अंक होंगे। कुल 100 अंक होंगे।
-
प्रतियोगिता की अवधि 05 मिनट की होगी।
निर्णय प्रक्रिया
-
प्रतिभागी को गद्य में लिखित संस्कृत की कोई भी ऐसी पुस्तक / पत्रिका अथवा मुद्रित पृष्ठ
वाचन हेतु दिया जाएगा, जिसमें 5 मिनट तक की वाचन सामग्री होगी।
-
प्रतिभागी द्वारा वाचन शैली, शब्दों की गति, यति, भावों के अनुकूल ध्वनियों के उचित
आरोह-अवरोह, विराम, प्रवाह, बलाघात, शब्दों के शुद्धोच्चारण, भावानुकूलता,
अर्थ की प्रतीति, रसात्मकता, आत्मविश्वास तथा प्रभावोत्पादकता के आधार पर
निर्णायक अंक प्रदान करेंगे।
प्रतिभागी से कक्षा के समकक्ष पुस्तक/पत्रिका के गद्य भाग का वाचन कराया जाएगा।
गद्य वाचन प्रतियोगिता के नियम के अनुसार अंक प्रदान किया जाएगा।
शून्य राउंड
- यदि किसी प्रश्न का उत्तर किसी भी प्रतिभागी द्वारा नहीं दिया जाता है, तो वह राउंड शून्य माना जाएगा।
- शून्य राउंड में किसी भी प्रतिभागी को अंक नहीं दिए जाएँगे।
- शून्य राउंड में किसी भी प्रतिभागी के अवसर में कोई कटौती नहीं की जाएगी।
अंक व्यवस्था
- प्रत्येक प्रश्न 2 अंकों का होगा।
- सही उत्तर देने वाले प्रतिभागी के नाम के सामने अंक अंकित किए जाएँगे।
अवसर एवं निष्कासन नियम
- प्रत्येक प्रतिभागी को कुल चार अवसर प्रदान किए जाएँगे।
- गलत उत्तर देने अथवा उत्तर न देने की स्थिति में एक अवसर की कटौती की जाएगी।
- तीन अवसर समाप्त हो जाने पर प्रतिभागी को अंतिम चतुर्थ अवसर दिया जाएगा।
- चतुर्थ अवसर में भी उत्तर न देने अथवा गलत उत्तर देने पर प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगा।
समय निर्धारण
- यह प्रतियोगिता तब तक समाप्त नहीं की जा सकती जब तक दो प्रतिभागी निर्णायक द्वारा पूछे गए प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देते रहते हैं।
- प्रतियोगिता की अवधि प्रतिभागियों की प्रतिभा, उत्तर देने की निरंतरता तथा परिस्थितियों पर निर्भर करती है।
निर्णय प्रक्रिया
(क) राउंड एवं अवसर की घोषणा
- निर्णायक प्रत्येक राउंड के उपरान्त प्रतिभागियों के शेष अवसर एवं प्राप्त अंकों की घोषणा करेंगे।
(ख) प्रश्नों का स्रोत एवं परिणाम घोषणा
- निर्णायकों के पास लिखित संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर उपलब्ध होगा, जिसमें संस्कृत भाषा, विषय एवं सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न सम्मिलित होंगे।
- निर्णायक इन्हीं प्रश्नों के आधार पर प्रतियोगिता का संचालन करेंगे।
स्थान निर्धारण
- जनपद एवं राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थानों के अतिरिक्त तीन सान्त्वना स्थान घोषित किए जाएँगे।
- मण्डल स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान घोषित किए जाएँगे।
समापन
- प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा जहाँ लागू हो सान्त्वना स्थान घोषित करने हेतु पर्याप्त आधार उपलब्ध हो जाने पर निर्णायक प्रतियोगिता समापन की घोषणा करेंगे।
नोट: प्रतियोगिता का संचालन निर्णायक मण्डल द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार किया जाएगा तथा निर्णायक मण्डल का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।