आवेदन करें प्रिन्ट करें
Technical Support
+91 7268079785
upsanskritpratibhakhoj@gmail.com

🎵 एकल संस्कृत गीत प्रतियोगिता

संस्कृत भाषा, संगीत, शुद्ध उच्चारण, भावाभिव्यक्ति एवं मंचीय प्रस्तुति को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित प्रतियोगिता।

पात्रता

कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्र-छात्राएँ

स्तर

जनपद, मण्डल तथा राज्यस्तर

अवधि

अधिकतम 05 मिनट

प्रतियोगिता का स्तर एवं पात्रता

एकल संस्कृत गीत प्रतियोगिता कक्षा 6 से 12 तक में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए जनपद, मण्डल तथा राज्यस्तर पर आयोजित की जाएगी।

मूल्यांकन

मूल्यांकन मापदण्ड अंक
स्वर-शुद्धता एवं संगीतात्मकता 50
शुद्ध उच्चारण 20
भावाभिव्यक्ति 10
मंचीय प्रस्तुति 20
कुल अंक 100
प्रतियोगिता की अधिकतम अवधि 05 मिनट निर्धारित होगी।

गीत चयन एवं प्रस्तुति

  • प्रतिभागी द्वारा गीत कण्ठस्थ कर केवल एकल गायन के रूप में प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य है।
  • प्रतिभागी निर्धारित अनुशंसित गीतों की सूची में से किसी एक गीत का चयन स्वयं करेंगे।
  • प्रस्तुति से पूर्व चयनित गीत की 03 टंकित प्रतियों पर प्रतिभागी का नाम एवं आवेदन संख्या अंकित करना अनिवार्य होगा।
  • गीत की प्रतियाँ निर्णायक मण्डल को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।

प्रतिबन्ध एवं सीमाएँ

  • संस्कृत गीत प्रतियोगिता में स्तोत्र, श्लोक अथवा वेद मंत्रों का गायन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • प्रतियोगिता में किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्र अथवा इलेक्ट्रॉनिक संगीत उपकरण का प्रयोग निषिद्ध है।

निर्णायक मण्डल

  • प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषय-विशेषज्ञ एवं संगीत-विशेषज्ञ निर्णायकों द्वारा किया जाएगा।
  • निर्णायकों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

स्थान निर्धारण एवं पुरस्कार

  • प्रतियोगिता में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर प्रतिभागियों का स्थान निर्धारण किया जाएगा।
  • सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को प्रथम स्थान, उसके बाद क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान किया जाएगा।
  • जनपद तथा राज्यस्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के अतिरिक्त तीन सान्त्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएँगे।